डिलीवरी के 11 दिन बाद काम पर लौटीं भारती सिंह

by sadmin
Spread the love

भारती सिंह ने हाल ही में अपने टीवी शो हुनरबाज – देश की शान की शूटिंग डिलीवरी के 11 दिन बाद फिर से शुरू कर दिया था। कॉमेडियन ने 3 अप्रैल को एक बेटे को जन्म दिया और फैंस ने उन्होंने प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को देखते हुए डिलेवरी के कुछ दिनों बाद ही काम शुरू करने पर उनकी तारीफ भी की। हालांकि मीडिया के सामने भारती का दर्द छलक गया, उन्होंने बताया कि इस तरह तुरंत ही काम पर लौटने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

मीडिया से बात करते हुए भारती सिंह काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा, ‘आप सभी का अपार आशीर्वाद है। बहुत सारे लोग मेरी सराहना कर रहे हैं कि हां वह मजबूत हैं, वह काम पर वापस आ गई है। लेकिन कुछ लोग हैं जिन्होंने मेरी आलोचना करते हुए कहा है कि ‘अरे बच्चा छोड़ के आ गई, इतनी भी क्या जल्दी थी, लोग हमें ये सब बोलते रहते हैं, लेकिन हमें सिर्फ सकारात्मक बातों को सुना चाहिए, नकारात्मक नहीं।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!