बॉयफ्रेंड केएल राहुल पर प्यार लुटाती नजर आईं अथिया शेट्टी

by sadmin
Spread the love

सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी पहले ही KL राहुल से अपने प्यार का इजहार खुल्लम-खुल्ला कर चुकी हैं। अब अथिया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटती। आज (18 अप्रैल) केएल राहुल का जन्मदिन है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से अथिया शेट्टी की पोस्ट इंतजार कर रहे थे। फैंस देखना चाह रहे थे कि केएल राहुल के जन्मदिन को अथिया शेट्टी कैसे खास बनाती हैं। ऐसे में अथिया शेट्टी ने जैसे ही अपनी और राहुल की कुछ खुशनुमा तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की

 अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। अथिया शेट्टी के इस कैप्शन को पढ़ने के बाद फैंस इनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर आप दोनों शादी कब करने वाले हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की इन तस्वीरों पर केवल फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। कोई इन्हें क्यूटेस्ट कह कर पुकार रहा है, तो कोई इनकी तस्वीरों को देख पावर कपल लिख रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!