ब्रह्माकुमारिस ने सूर्या नगर बस्ती में राहत सामग्री वितरण किया

by sadmin
Spread the love
भिलाई. भिलाई  पावर हाउस फल मंडी के पीछे स्थित कैंप 2 सूर्या नगर बस्ती में अग्निकांड में प्रभावित सैकड़ों परिवारों के लिए आज का दिन बेहद खास और बाकी दिनों से अलग था क्योंकि उनके मन को स्थिर और जीवन में शांति की शक्ति  बिखरने के लिए ब्रह्माकुमारी बहने राहत सामग्री लेकर खाद्यान्न एवं दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं के किट बैग्स बनाकर  उनके बीच पहुंची, ब्रह्माकुमारी बहनों ने पहले 10 मिनट वहां पर राजयोग के माध्यम से शांति के प्रकम्पन फैलाए, तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी ने माइक के माध्यम से सभी पीड़ित सदस्यों  को परमात्मा की शक्तियों के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने हमें भूखा नहीं रखा है, हम आज जीवित है| ईश्वर की प्लानिंग हमारे लिए बढ़िया से बढ़िया है हमें थोड़ा धैर्य रख कर मन में संतोष रखना है जो हुआ उससे  सबक लेकर हमें सावधानी रखना है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो| ब्रह्माकुमारी इन्द्राणी दीदी ने महाज्योति को याद कर एवं नई सुबह की नई किरण गीतों के माध्यम से सभी को साइलेंस की शक्ति से योग करा कर घर घर में जाकर जरूरी आवश्यक दैनिक उपयोगी वस्तुओं के बनाए किट बैग वितरण किए| 
सर्वप्रथम भिलाई राजयोग भवन से भिलाई सेवा केन्द्रों की निदेशिका  ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने राहत सामग्री से भरे ट्रक को जिसमें अनज बर्तन कपड़े एवं दैनिक जीवन के आवश्यक उपयोगी वस्तुओं के किट बैग को शिव ध्वज दिखा कर सूर्या नगर के लिए रवाना किया|  दो मिनट शांति की शक्ति,शुभ भावना  के वाइब्रेशन एवं  निस्वार्थ भाव से सेवा के संकल्प के साथ सभी ब्रह्मा वत्स उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!