दिव्यांका त्रिपाठी बनीं चैंपियन ऑफ चेंज

by sadmin
Spread the love

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल तो जीता ही है। अब उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक कलाकार के रूप में उनके योगदान के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा यह सम्मान दिया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ मध्यप्रदेश अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया था। दिव्यांका त्रिपाठी और सीएम शिवराज समेत इस कार्यक्रम में तकरीबन 25 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को यह सम्मान उनके काम और अभिनय की दुनिया से बाहर भी उनकी सक्रियता को देखते हुए दिया गया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के जरिए इन गर्व भरे पलों को बयां किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने समारोह की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, ‘सम्मान प्राप्त करते समय, ट्रॉफी से अधिक महत्वपूर्ण है- पुरस्कार कौन प्रस्तुत कर रहा है, यह कौन सा मंच है, आपके साथी पुरस्कार विजेता कौन हैं और आप इसे किसकी उपस्थिति में प्राप्त करते हैं। यह बेहद गर्व का क्षण था, एमपी के माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल  द्वारा सम्मान ग्रहण करते हुए।’

इसके आगे दिव्यांका ने लिखा, ”ज्यूरी में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति के  बालकृष्णन । पुरस्कार पाने वालों में आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , पद्मविभूषण  तीजन बाई , पद्म भूषण बनवारी लाल चौकसे , इंदौर की महापौर सम्मानित मालिनी गौर  और कुछ अन्य प्रख्यात व्यक्तित्व और भारत की अनुकरणीय प्रतिभा। कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में और अधिक महत्वपूर्ण रूप से मेरा परिवार! मेरी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज को धन्यवाद!

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!