फुटपाथ से निगम ने हटाया बेजाकब्जा

by sadmin
Spread the love

विकासनगर कुसमुंडा व घंटाघर बांस लगा कब्जा करने पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। साथ ही बेजाकब्जाधारियों को हिदायद दी कि पुनः बेजाकब्जा किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण बढ़ते जा रहा है। जहां जमीन खाली देखी वहां बांस, रस्सी व कपड़ा बांध कर घेरा बनाया जाता है, इसके बाद रातों रात दीवार खड़ी कर शीट डाल दिया जाता है। निगम क्षेत्र में काफी स्थान पर अतिक्रमण किया जा चुका है, पर निगम अमला गिने चुने जगह ही कार्रवाई कर रही है। वार्ड क्रमांक 59 विकासनगर कुसमुंडा बाजार के सामने व बाजार के अंदर पांच व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर निगम का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा तथा जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया। इसी प्रकार घंटाघर चौक में फुटपाथ पर कतिपय लोगों द्वारा बांस बल्ली लगाकर व उसे शेड का रूप देकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसे भी अतिक्रमण दस्ते ने हटाते हुए फुटपाथ को मुक्त कराया।विकासनगर कुसमुंडा व घंटाघर बांस लगा कब्जा करने पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। साथ ही बेजाकब्जाधारियों को हिदायद दी कि पुनः बेजाकब्जा किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण बढ़ते जा रहा है। जहां जमीन खाली देखी वहां बांस, रस्सी व कपड़ा बांध कर घेरा बनाया जाता है, इसके बाद रातों रात दीवार खड़ी कर शीट डाल दिया जाता है। निगम क्षेत्र में काफी स्थान पर अतिक्रमण किया जा चुका है, पर निगम अमला गिने चुने जगह ही कार्रवाई कर रही है। वार्ड क्रमांक 59 विकासनगर कुसमुंडा बाजार के सामने व बाजार के अंदर पांच व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर निगम का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा तथा जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया। इसी प्रकार घंटाघर चौक में फुटपाथ पर कतिपय लोगों द्वारा बांस बल्ली लगाकर व उसे शेड का रूप देकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसे भी अतिक्रमण दस्ते ने हटाते हुए फुटपाथ को मुक्त कराया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!