नए शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ का टीजर आया सामने

by sadmin
Spread the love

‘द कपिल शर्मा’ शो के ऑफएयर होने की खबरों के साथ ही छोटे पर्दे पर हलचल तेज हो गई है। पिछले दिनों न्यूज आई कि कपिल शर्मा, जून-जुलाई में अमेरिका टूर पर निकल रहे हैं, जिसके चलते शो के मेकर्स और चैनल ने ये फैसला लिया है। इसी बीच सोनी टीवी ने हाल ही में नए कॉमेडी शो के शुरू होने का ऐलान किया। नए शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ का टीजर सामने आते ही लोगों ने मान लिया कि ये द कपिल शर्मा को रिप्लेस करने के लिए लाया जा रहा है।

नए कॉमेडी शो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ये भी कयास लगने लगे कि, नए शो के साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू भी फिर से टीवी पर अपनी वापसी कर सकते हैं। नए शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के टीवी पर दोबारा वापसी के बाद से ही अब सिद्धू की वापसी की अटकलें भी तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए भी है कि पहले छोटे पर्दे पर पहले आने वाले शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ को नवजोत सिंह सिद्धू ही जज करते थे। ये वहीं शो था जिसने भारती सिंह, कपिल शर्मा जैसे कलाकारों को मौका दिया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!