अल्लू अर्जुन आज अपना40 वा जन्मदिन मना रहे हैं

by sadmin
Spread the love

अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनके दमदार अभिनय और एक्शन के लिए साउथ सिनेमा में तो जाना ही जाता था लेकिन पुष्पा की शानदार सफलता के बाद वह देशभर में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी अभिनेता की एक लंबी फैन फॉलोइंग है। सुपरस्टार बन चुके अल्लू अर्जुन हर साल 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अल्लू अर्जुन बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद स्टाइलिश हैं। उनका घर तो महलों जैसा आलीशान है ही, इसके साथ ही उनकी वैनिटी वैन भी लग्जरी के मामले में कम नहीं है। जितनी यह वैन बाहर से शानदार दिखती है, अंदर से भी बेहद लग्जीरियस है। इसकी कीमत भी इतनी है कि कोई छोटे-मोटे बजट की फिल्म बन सकती है।

अल्लू अर्जुन जितनी लैविश लाइफ जीते हैं, उतने ही वह जमीन से जुड़े हुए भी हैं। अभिनेता की इस लग्जीरियस वैनिटी वैन का नाम फॉल्कन है। उन्होंने कुछ समय पहले इसके अंदर की तस्वीरें शेयर की थी और लिखा था कि जब मैं लाइफ में कुछ खरीदता हूं तो बस मेरे दिमाग में एक ही सवाल आता है कि लोगों ने मुझे बेइंतहा प्यार और सम्मान दिया है। ये उनके प्यार की शक्ति है, कि मैं इस महंगी चीज को खरीदने के लायक बन पाया हूं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!