लक्षद्वीप में अब हर बुधवार को साइकिल से दफ्तर जाएंगे सरकारी कर्मचारी

by sadmin
Spread the love

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप प्रशासन के आदेश के मुताबिक, छह अप्रैल से हर बुधवार को राज्य में साइकिल डे मनाया जाएगा। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि हर बुधवार को सारे सरकारी कर्मचारी अपने दफ्तर साइकिल से आएंगे।

दुनिया भर में तेजी से खराब होती वायु गुणवत्ता चिंता का सबब बनती जा रही है। भारत में हाल तो और भी बदतर हैं। मौसम वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों पर लगातार काम कर रहे हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में प्रशासन ने इसे लेकर एक निर्णय लिया है। प्रशासन ने यहां सरकारी कर्मियों के लिए हर सप्ताह के बुधवार को ‘साइकिल डे’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। ये आदेश छह अप्रैल से लागू हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!