पीएम मोदी :भाजपा नेता अपने इलाकों में तालाब खोदने में करें श्रम दान

by sadmin
Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताों से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तालाब खोदने के लिए ‘श्रम दान’ करें। मंगलवार को अंबेडकर भवन में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यह बात कही। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अब लगातार तापमान बढ़ रहा है और ऐसे में जल की समस्या भी बढ़ने वाली है। इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके इलाके में ज्यादा से ज्यादा तालाब बनाने के लिए श्रम दान करना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!