मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज पेंशन दृष्टा उपाधि से सम्मानित करेगा फेडरेशन

by sadmin
Spread the love

रायपुर । प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान करेगा। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित इंद्रवती भवन में होगा। इसमें फेडरेशन की तरफ बघेल को पेंशन दृष्टा उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से विभिन्न् कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, महामंत्री आरके रिछारिया और सचिव राजेश चटर्जी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू होने से अंशदायी पेंशन फंड के अंतर्गत 2,88,628 कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य खासे उत्साहित हैं। साथ ही 2004 के पहले नियुक्त कर्मचारी-अधिकारी भी अपनी भावी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो जाने के कारण बेहद खुश हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!