तालिबान में सरकारी कर्मचारियों के लिए समय पर इबादत और बढ़ी दाढ़ी जरूरी

by sadmin
Spread the love

अफगानिस्तान में तालिबान लगातार नए नियम जारी करता जा रहा है। खबर है कि इस बार तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसके तहत  बगैर दाढ़ी के दफ्तर पहुंचने पर नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। हाल ही में तालिबान, लड़कियों के लिए स्कूल नहीं खोलने के चलते दुनिया के निशाने पर आ गया है। यूरोपीय संघ ने लड़कियों की शिक्षा पर पाबंदी के फैसले की निंदा की है।

तालिबान के अधिकारियों ने सोमवार को सरकारी दफ्तरों की निगरानी की। इस दौरान यह देखा जा रहा था कि कर्मचारी नए नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। नए नियमों के तहत कर्मचारियों को दाढ़ी नहीं कटाने और स्थानी कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को सही समय पर इबादत सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

कर्मचारियों से कहा गया है कि अगर वे अब से ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें दफ्तर में प्रवेश नहीं मिलेगा और निकाल दिया जाएगा। हालांकि, इसपर तालिबान की तरफ से अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!