by sadmin
Spread the love

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपने ई-स्कूटरों के लिए रिटेल फाइनेंस की पेशकश करने के वास्ते एचडीएफसी बैंक  और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक  के साथ साझेदारी की है. एथर एनर्जी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस साझेदारी से कंपनी ई-स्कूटर के ग्राहकों को फौरन लोन की सुविधा दे पाएगी. प्राइवेट सेक्टर के दोनों बैंक खरीदारों को कम ब्याज दरों पर अधिकतम लोन मुहैया कराएंगे. कंपनी ने कहा कि उसके ग्राहक खरीद के समय वाहन की कीमत के 95 फीसदी तक कर्ज लेना पसंद करते हैं और इसकी अवधि 2-3 साल रखना चाहते हैं. उसने कहा कि फाइनेंसिंग की सुविधा होने से ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन  खरीदना आसान हो जाता है.

एथर एनर्जी ने कहा कि टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में विस्तार को देखते हुए बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले ग्राहकों को व्हीकल लोन मुहैया कराना काफी अहम है. इसमें एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी काफी मददगार होगा.

एथर एनर्जी के मुख्य कारोबार अधिकारी रवनीत फोकेला ने कहा, हमें भरोसा है कि एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी से ग्राहकों के लिए वाहन खरीद पाना आसान हो जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन के शौकीनों का विश्वास भी बढ़ेगा.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!