पीएम मोदी ने 1 लाख करोड़ की ऑर्डर वैल्यू हासिल करने पर GeM की तारीफ

by sadmin
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने महज एक साल में एक लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल करने पर सरकारी खरीद पोर्टल ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’  की तारीफ की. जीईएम को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों एवं विभागों की तरफ से की जाने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए अगस्त, 2016 में शुरू किया गया था. मोदी ने एक ट्वीट में इस खरीद पोर्टल की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा, यह जानकार खुशी हुई कि जीईएम इंडिया ने एक साल में ही एक लाख करोड़ रुपये मूल्य का ऑर्डर हासिल किया. यह पिछले वर्षों की तुलना में बहुत बड़ी वृद्धि है.

उन्होंने कहा, GeM प्लेटफॉर्म खास तौर पर एमएसएमई (MSME) इकाइयों को मजबूत कर रहा है क्योंकि 57 फीसदी ऑर्डर मूल्य एमएसएमई क्षेत्र से ही आ रहा है. अगर आप खुद का बिजनेस कर रहे हैं तो आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!