Lock Upp में कैद होंगी मंदाना करीमी और आजमा फलाह

by sadmin
Spread the love

कंगना रनौत  के रिएलिटी शो लॉक अप में अब लगातार वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। बीते दिनों घर में चेतन हंसराज और अली मर्चेंट ने इस शो में एंट्री मारी है। जल्द ही लॉक अप के अंदर दो और हसीनाएं कैद होने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने लॉक अप का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें इन दो नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स से पर्दा हटा दिया गया है। दूसरी ओर एंड टीवी के कॉमेडी शो भाबी जी घर पर हैं को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। बीती रात ही इस शो में एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने नई अनीता भाभी बनकर एंट्री ली है और अपने पहले एपिसोड से ही विदिशा ने लोगों का दिल जीत लिया है।
कंगना रनौत के शो का नया प्रोमो  रिलीज हुआ है और मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने जा रही दो हसीनाओं के नाम से पर्दा हटा दिया गया है। अली और चेतन के बाद अब इस कंट्रोवर्शियल शो में बिग बॉस फेम मंदाना करीमी  और आजमा फलाह  नजर आएंगी। बता दें कि आजमा एक फेमस ब्यूटी ब्लॉगर हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!