सना खान ने बुर्ज खलीफा में पी 24K गोल्ड वाली चाय

by sadmin
Spread the love

बिग बॉस फेम सना खान ने बुर्ज खलीफा में 24K सोने वाली चाय पीकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शादी के बाद से ही सना खान अपनी लैविश लाइफस्टाइल के चलते सुर्खियां बटोरती रही हैं। एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद सना खान ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस सैय्यद  से निकाह कर लिया था। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सना खान को लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया था। खैर इन दिनों एक्ट्रेस अपनी जिंदगी को जमकर एन्जॉय कर रही हैं और इसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी दिखाती रहती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में सना खान ने 24K सोने वाली चाय की झलक दिखाई है. लेकिन चाय से ज्यादा चर्चा उनके हिजाब को लेकर हो रही है।

सना खान ने बुर्ज खलीफा में क्लिक कई गई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक तस्वीर में वह 24K गोल्ड प्लेटेड चाय का लुत्फ उठा रही हैं। दूसरी तस्वीर में उन्होंने चाय के कप का क्लोज अप शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए सना खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘अपनी जिंदगी की तुलना उनसे मत करिए दो हराम का लुत्फ उठाते हैं। इस दुनिया में वह आपको सक्सेसफुल दिखेंगे लेकिन अल्लाह के सामने ऐसा नहीं होगा…और बस यही चीज मैटर करती है।’ इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग चाय पर कम बल्कि उनके हिजाब को लेकर ज्यादा चर्चा कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर आ रहे कॉमेंट्स में हिजाब का जिक्र कई बार किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!