चीन विमान हादसे के 18 घंटे बाद भी मलबे में नहीं मिला कोई जीवित शख्स

by sadmin
Spread the love

चीन ईस्टर्न प्लेन हादसे के करीब 18 घंटे बाद भी मलबे में कोई जीवित नहीं मिला है। 132 लोगों को लेकर जा रहा विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह देश में लगभग एक दशक में हुए सबसे भीषण आपदाओं में से एक है। स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के मुताबिक, “विमान का मलबा घटनास्थल पर मिला, लेकिन अब तक इसमें सवार किसी का भी पता नहीं चला है। मंगलवार को भी तलाश अभियान जारी है।”
विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई थी। ‘बोइंग 737-800’ विमान कुनमिंग से गुआनझो जाते समय गुआंगशी क्षेत्र में वुझो शहर के पास हादसे का शिकार हो गया था। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने बताया कि विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!