पुतिन के खास दिमित्री किसलीव ने दी परमाणु विनाश की धमकी

by sadmin
Spread the love

मॉस्को । रूस के यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रॉपगैंडा चीफ के बयान के बाद तूफान खड़ा हो गया है। उन्होंने दुनिया को परमाणु विनाश की धमकी दी है। रूस के न्यूक्लियर ट्रायड को हाई अलर्ट पर किए जाने के बाद इस बयान को बहुत महत्व दिया जा रहा है। रूस में पश्चिम विरोधी बयानबाजी के बीच रूसी न्यूज चैनल के मशहूर एक दिमित्री किसलीव ने कहा कि हमारी पनडुब्बियां 500 से अधिक परमाणु हथियारों को फायर कर सकती हैं। यह अमेरिका और अन्य सभी नाटो देशों को विनाश की गारंटी दे सकता है। एंकर ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों पर कहा कि अगर रूस नहीं है तो हमें दुनिया की आवश्यकता क्यों है। दिमित्री किसलीव ने दावा किया कि रूस के परमाणु हथियार सबसे तेज उड़ने वाले स्ट्रैटजिक बॉम्बर्स से दागे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूसी स्ट्रैटिक न्यूक्लियर फोर्स के बिना ही हम तबाही मचा सकते हैं। एंकर ने यह भी कहा कि रूस की परमाणु क्षमता दुनिया में सबसे अधिक मजबूत है। आज हमारा रूसी न्यूक्लियर ट्रायड हाई अलर्ट पर है। पुतिन ने चेतावनी दी थी पश्चिमी देश रूस को डराने की कोशिश मत करें।
रूस में प्रसारित होने वाले सरकारी चैनल पर दिमित्री किसलीव ने कहा कि ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रूस मॉस्को को धमका रही हैं। उन्होंने ट्रूस के यूक्रेन संकट को लेकर रूस और नाटो के बीच विवाद वाले बयान की आलोचना भी की। एंकर ने रूस के हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकान की तारीफ करते हुए दावा किया कि इसकी क्षमता को कोई भी पश्चिमी देश छू नहीं सकता है। उन्होंने जिरकान को सुपरवेपन करार दिया है। पुतिन के आदेश पर रूसी सेना ने न्यूक्लियर ट्रायड को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने पुतिन को जानकारी दी है कि उनके देश की परमाणु रक्षा इकाइयां पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि रूसी स्ट्रैटजिक फोर्स के सभी कर्मचारी स्पेशल कॉम्बेट ड्यूटी मोड पर चले गए हैं। न्यूक्लियर ट्रायड जल, थल और नभ से परमाणु हमला करने की ताकत को कहा जाता है। इसमें जमीन से दागी जाने वाली बैलिस्टिक परमाणु मिसाइलें, परमाणु मिसाइलों से लैस पनडुब्बियां और परमाणु बम और मिसाइलों से हमला करने वाले स्ट्रैटजिक बॉम्बर शामिल होते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!