TRP लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हुआ नागिन 6

by sadmin
Spread the love

टीवी के दर्शकों को हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है। टीआरपी लिस्ट के जरिए ही पता चल पता है कि कौन सा शो लोगों के दिलों पर सबसे ज्यादा राज कर रहा है? किस शो का करेंट ट्रैक लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है? ऑर्मेक्स मीडिया की ओर से इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट जारी कर दी गई है। साल 2022 के 8वें हफ्ते में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है। सामने आई इस लिस्ट में रूपाली गांगुली का सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ एक पायदान नीचे खिसक गया है। तो वहीं तेजस्वी प्रकाश स्टारर ‘नागिन 6’ की रेटिंग में उछाल देखने को मिली है।

इन 10 शोज ने जीता दिल
टॉप 10 शो की लिस्ट में सबसे ऊपर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नाम शामिल है। इसके बाद लिस्ट में ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘अनुपमा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कुंडली भाग्य’ को जगह मिली है। लिस्ट में अगला नम्बर जीटीवी के चर्चित शो ‘कुमकुम भाग्य’ का है। बीते दिनों ही इस शो को कई कलाकारों ने अलविदा कहा है और जल्द ही इस सीरियल की कहानी में नए-नए मोड़ भी देखने को मिलने वाले हैं। ‘नागिन 6’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘उडारियां’ और ‘भाग्यलक्ष्मी’ जैसे शो ने भी टॉप 10 में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!