मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर  रत्ना शर्मा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

by sadmin
Spread the love

रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर

रायपुर.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती श्रीमती रत्ना शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। श्रीमती रत्ना शर्मा मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा की माता हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती शर्मा कोे शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!