मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य की ली जानकारी

by sadmin
Spread the love

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दी शुभकामनाएं

रायपुर.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री चौबे को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!