गोरखपुर में 2 जनसभाएं करेंगे अखिलेश यादव

by sadmin
Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गोरखपुर आएंगे और दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे | पहली जनसभा खजनी विस क्षेत्र के माल्हनपार में अज्ब्की दूसरी चौरीचौरा विस क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक में होगी | समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक मार्च को दोपहर बाद एक बजे खजनी विस क्षेत्र के माल्हनपार में जनसभा को संबोधित करेंगे | इसके बाद वह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे | उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर बाद दो बजे चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुर ब्लॉक में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे | जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से गुजारिश की है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दें |

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!