आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई ने की धमाकेदार शुरुआत

by sadmin
Spread the love

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और पहले ही दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई के साथ बिजनेस की शुरुआत की है। गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले ही दिन तकरीबन 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और कमाई का ये आंकड़ा सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस के हिसाब से है। हालांकि देखना होगा कि क्या आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म आगे भी इसी तरह का परफॉर्मेंस बनाए रख पाएगी या नहीं। फिल्म को लेकर अभी तक काफी विवाद हो चुका है और यही वजह है कि बिजनेस के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

विवादों के बावजूद कमाल कर रही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’
‘देवदास’, ‘सांवरिया’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में बना चुके संजय लीला भंसाली यूं तो फिल्मों को विवादों से निकालने के मामले में चैंपियन माने जाते हैं लेकिन क्या वो आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के मामले में भी ऐसा ही कमाल दिखा पाएंगे? आलिया भट्ट फिल्म का प्रमोशन करने के लिए खार स्थित गैलेक्सी सिनेमा में पहुंची थीं और बेहिसाब भीड़ के बीच उन्हें गंगू वाले अंदाज में नमस्ते किया।

रणवीर सिंह की 83 को बीट कर जाएगी आलिया की ‘गंगूबाई’
बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन जोरदार शुरुआत करते हुए 9.50-10 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई मुंबई में रणवीर सिंह की फिल्म 83 के बिजनेस को मैच कर सकती है। माना ये भी जा रहा है कि फिल्म का शनिवार का बिजनेस और भी बेहतर हो सकता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!