मुकेश अंबानी से फिर निकले आगे, बने एशिया के सबसे अमीर गौतम अडाणी

by sadmin
Spread the love

अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी ने रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी को फिर पछाड़ दिया है। एक दिन पहले अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर हासिल किया था, लेकिन गौतम अडाणी फिर उनसे आगे निकल गए। अंबानी-अडाणी के बीच भारत के नंबर-1 अरबपति की होड़ भी पिछले हफ्ते से जारी है। गुरुवार को अडाणी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए। जबकि बुधवार को भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया था।
विश्व के 10 शीर्ष अमीरों की सूची में अब अडाणी 91.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10 वें नंबर पर पहुंच गए। जबकि, मुकेश अंबानी 91.0 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर आ गए। तीन फरवरी को मुकेश अंबानी की संपत्ति का मूल्य 1.2 अरब डॉलर घट गया था। इस कारण अडाणी 12वें स्थान से चढ़कर 10 वें पर पहुंच गए थे। इसी दिन मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की नेटवर्थ में 29 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। इस कारण जुकरबर्ग दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!