प्रियंका ने बुलंदशहर में वर्षा के बीच किया चुनाव प्रचार, गाजियाबाद में डोर टू डोर जनसंपर्क

by sadmin
Spread the love

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण और रोजगार जैसे विषयों को आधार बनाते हुए कांग्रेस नेता सूबे में समर्थन जुटाने में लगे हैं। एक तरफ जहां उन्होंने बुलंदशहर में बारिश के बावजूद प्रचार किया तो गाजियाबाद में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 2 सालों में जमीन पर सिर्फ कांग्रेस ही दिखाई दी है, कांग्रेस ने हर तरह का मुद्दा उठाया है। जनता के साथ सिर्फ कांग्रेस ही खड़ी है। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर एक युवक के साथ बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है, जो सेना में भर्ती होना चाहता है।
प्रियंका ने गन्ना लेकर जा रहे नौजवान के ट्रैक्टर पर बैठकर बातचीत की। जिसका वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। यह नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दु:खी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही उत्तरप्रदेश की असली आवाज है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!