मुख्यमंत्री के आव्हान पर जिले के गौठानों में व्यापक पैमाने पर किसानों ने किया पैरादान

by sadmin
Spread the love

जिले के कुल 375 गौठानों में 94080 क्ंिवटल पैरादान किया गया
गौठानों में पशुओं के लिए पानी, छांव एवं चारा कराया जा रहा उपलब्ध
राजनांदगांव. गौठानों में सुराजी गांव योजना अंतर्गत जिले में व्यापक पैमाने पर पैरादान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आव्हान पर गौठानों में पशुओं के चारा के लिए किसानों ने पर्याप्त मात्रा में पैरादान किया है। जिले के गौठानों में पशुओं के लिए पानी, छांव एवं चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पशुओं का टीकाकरण भी किया जा रहा है। गौठान में गायों की देखरेख की जा रही है। गौठानों में किसानों द्वारा पैरादान करने से गायों के लिए चारे की व्यवस्था करने में गौठान प्रबंधन समिति को आसानी होगी। जिले में अभियान चलाकर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में पैरादान संग्रहण का कार्य किया गया।
जिले के कुल 375 सभी गौठानों में पैरादान किया गया है। जिसमें सभी गौठानों कुल 8 हजार 317 ट्रेक्टर ट्राली में 94080 क्ंिवटल पैरादान किया गया है। राजनांदगांव विकासखण्ड के 38 गौठान में 12480 क्ंिवटल पैरादान किया गया है। वहीं डोंगरगांव विकासखण्ड के 39 गौठान में 17970 क्ंिवटल, छुरिया विकासखंड के 44 गौठान में 12885 क्ंिवटल, खैरागढ़ विकासखंड के 39 गौठान में 13032 क्ंिवटल, डोंगरगढ़ विकासखंड के 24 गौठान में 7014 क्ंिवटल, छुईखदान विकासखंड के 51 गौठान में 3720 क्ंिवटल, अंबागढ़ चौकी विकासखंड के 66 गौठान में 10570 क्ंिवटल, मोहला विकासखंड के 34 गौठान में 10100 क्ंिवटल, मानपुर विकासखंड के 40 गौठान में 6309 क्ंिवटल पैरादान किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!