इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली| इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इसका एलान किया है। मोदी ने ट्वीट कर बताया कि इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी।अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में विलय किए जाने के फैसले पर मचे विवाद के बीच पीएम मोदी ने बड़ा एलान किया है। पीएम मोदी ने एलान किया है कि इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी। पीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।मोदी ने ट्वीट में कहा कि ऐसे समय जब पूरा देश सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।पीएम ने बताया कि जब तक भव्य प्रतिमा का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!