कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए निगम प्रशासन अलर्ट, निगम दफ्तर में ‘नो मास्क-नो एंट्री’ लागू

by sadmin
Spread the love
बिना मास्क लगाये आफिस आने वाले कर्मचारियों और आम जनता पर फाइन की  कार्रवाई की जायेगी.इस व्यवस्था पर निगम दफ्तर पर निगरानी रखी गई है:आयुक्त
दुर्ग। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए दुर्ग निगम प्रशासन द्वारा काफी सख्ती बरती जा रही है. नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निर्देश दिए हैं कि निगम दफ्तर में मास्क लगाकर आना अनिवार्य है. आयुक्त ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए निगम प्रशासन अलर्ट है, निगम दफ्तर में  ‘नो मास्क-नो एंट्री’ लागू कर दिया है।कोरोना की तीसरी लहर की आहट से निगम ने चौकन्ना हो गया है. दुर्ग निगम द्वारा कोविड-19 नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है. इस कड़ी में शहर क्षेत्र के अंतर्गत  कोविड-19 नियमों का पालन न करने पर नगर निगम की टीम नोडल अधिकारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में लगातार बिना मास्क लापरवाह लोगों पर भी चालान की कार्रवाही किया जा रहा है, बता दें कि नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों-कर्मचारियों कहा आम नागरिकों को भी बिना मास्क लगाए निगम दफ्तर आने पर रोके,
मास्क लगाए बिना ऑफिस आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।
कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सख्ती बरतने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को मास्क लगाकर ही दफ्तर में आने के निर्देश दिये है. निगमायुक्त ने कहा कि बिना मास्क लगाये आफिस आने वाले समस्त निगम अधिकारी- कर्मचारियों पर अब कार्रवाई की जायेगी. इस व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए उन्होंने निगम दफ्तर के मेन गेट के पास कर्मचारी की ड्यूटी तैनात कर दिया गया है

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!