भाजपा ने कवर्धा में हिंसा फैलाई इसलिए वे शांति की अपील नहीं करते- नीलू

by sadmin

0 झण्डा विवाद मामले के सभी आरोपियों को जमानत मिल गई
0 एट्रोसिटी के आरोपियों को महिमा मंडित करने जेल में मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष।
कवर्धा। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा में हुए झण्डा विवाद के बाद जन-जीवन सामान्य हो रहा है। सभी लोग दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए है, बाजार में रौनक है। लेकिन भाजपा फिर से अशांति फैलाना चाहती है, इसलिए उनके नेताओं के दौरे थम नहीं रहे हैं।
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने कहा कि 29 अक्टूबर को भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, अपने साथ सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय सहित अन्य नेताओं को लेकर कवर्धा पहुंचे थे और प्रेस कान्फ्रेंस लेकर कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप भी लगाया। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा कवर्धा में अशांति फैलाने के लिए पूरा जिम्मेदार है।
जिलाध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय द्वारा शांति की अपील नहीं करने पर भी सवाल उठाया। इसका कारण बताते हुए कहा कि दो लोगों के आपसी विवाद को भाजपा ने अपने राजनैतिक लाभ के लिए संाप्रदायिक रंग दिया। जिले के बाहर से असामाजिक तत्वों को कवर्धा लाकर हिंसा फैलाई, माहौल को अशांत किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव, प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुखहरण सिंह ठाकुर, कृष्णा कुमार नामदेव, जिला महामन्त्री संतोष भारद्वाज, रमाकांत शुक्ला, कृष्णा साहू, जिला सचिव जलेश्वर राजपूत, गोपाल चंद्रवंशी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
0 झण्डा ससम्मान यथा स्थान पर लगवाया मंत्री अकबर ने
जिला अध्यक्ष चन्द्रवंशी ने कहा कि झण्डा विवाद में जो झण्डा निकाला गया था, उसे कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर ने ससम्मान उसी स्थान पर वापस लगवाया। झण्डा विवाद के सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, इसके बाद किसी प्रकार कोई विवाद शेष नहीं रह गया था। इसके बावजूद भाजपा ने माहौल को अशांत करने का हर तरह से प्रयास किया।
0 आरोपियों को महिमामंडित कर रही भाजपा
नीलू ने बताया कि झण्डा विवाद के सभी आरोपी जमानत पा चुके है, साथ ही वे जेल से भी रिहा हो चुके है, झण्डा विवाद का कोई भी आरोपी जेल में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष श्री साय 29 अक्टूबर को जेल में जिन दो आरोपियों से मिलने गए थे, उनकी झण्डा विवाद मामले में जमानत हो चुकी है। इसके बावजूद अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के एक जिम्मेदार शासकीय अधिकारी को प्रताड़ित करने के आरोपियों को महिमा मंडित करने जेल में जाकर आखिर क्या संदेश देना चाहते हंै।
0 सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को पहचानते भी नहीं
श्री चंद्रवंशी ने कहा कि 25 अक्टूबर को मंत्री अकबर के अभूतपूर्व स्वागत को लेकर सांसद पाण्डेय ने ़ बाहरी भीड़ कहा था। सांसद की सक्रियता शून्य रही है। वे अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को जानते तक नहीं है। मंत्री जी का स्वागत करने भीड़ स्वस्फूर्त उमड़ी थी। सांसद को यह सब नजर नहीं आता क्योंकि वे विवाद पैदा करने वाले विषयों में उलझे रहते है।

Related Articles

Leave a Comment