छत्तीसगढ़ में विजयदशमी व दीपावली के दिन बंद रहेगा टीकाकरण

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर। त्योहार सीजन को देखते हुए मुख्य त्योहार के लिए कोरोना टीकाकरण को बंद रखने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है। यह निर्देश स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गया है। इसके अंतर्गत विजयदशमी के दिन और दीपावली त्योहार के तीन दिन टीका नहीं लगाया जाएगा।

प्रदेश में टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से शुरू किया गया है। इसके बाद ऐसा एक भी दिन नहीं रहा है, जिसमें टीकाकरण अभियान को बंद किया गया हो। लगातार स्वास्थ्य कर्मियों ने जिलोवासियों को टीका लगाते हुए कोरोना महामारी के खिलाफ जिले को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया है। इन साढ़े आठ महीने में हर माह औसतन सवा लाख लोगों को टीका लगाया गया है।

इसी वजह से मौजूदा स्थिति में साढ़े 12 लाख से अधिक लोगों को पहले चरण का टीका लग चुका है। वहीं छह लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। प्रतिशत के मुताबिक 68 प्रतिशत को पहले चरण का और 43 प्रतिशत को दोनों चरण का टीका लगा है। वहीं अब त्योहारी सीजन चल रहा है। एक के बाद एक बड़े त्योहार आने वाला है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारियों को छुट्टी देने का निर्णय लिया गया है, ताकि वे त्योहार अच्छे से मना सकें। इसके तहत 15 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन छुट्टी रहेगी।

वहीं नंवबर माह में दीपावली के दिन चार नवंबर से छह नवंबर तक भाईदूज तक लगातार तीन दिनों तक छुट्टी रहेगी। इससे टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जो हर्षोउल्लास से अपने परिवार के साथ त्योहार का आनंद ले सकेंगे। सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!