जापान में इबाराकी में हिली धरती, 6.2 तीव्रता का भूकंप

by sadmin
Spread the love

टोक्यो। जापान के प्रमुख शहर इबाराकी में मंगलवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 थी| भूकंप का यह झटका जापान में स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह करीब 7.46 बजे आया। फिलहाल जापान में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है और मौसम विभाग ने भी सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि इसी साल मई में भी इबाराकी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थेे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी।
फरवरी 2021 में फुकुशिमा में आया था तेज भूकंप
इससे पहले जापान में इस साल फरवरी माह में रात पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था लेकिन सुनामी को लेकर चेतावनी नहीं दी गई थी। फुकुशिमा के पास प्रशांत महासागर में 54 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। 2011 में भी इसी इलाके में भूकंप की वजह से सुनामी का प्रकोप देखने को मिला था, तब जापान में 18,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी ।इसके बाद मार्च 2021 में एक बार फिर जापान की राजधानी टोक्यो के पास भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई थी। जापान के उत्तर पूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार को लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!