कोक ओवन के 4 कार्मिक शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

by sadmin
Spread the love

भिलाई। शिरोमणि पुरस्कार योजना के अंतर्गत माह जून एवं जुलाई 2021 हेतु कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 03.09.2021 को कोकओवन एवं कोल केमिकल विभाग के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया। कर्म शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं- बैटरी अनुभाग से लोमस कुमार, मेकेनिकल मेंटनेंस अनुभाग से शिव् कुमार चंद्राकर, विद्युत अनुभाग से राजेश कुमार लाल एवं एच एण्ड आर अनुभाग से संदीप राधेश्याम सिंह बेद्पुरी। मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसीडी), जी ए राव एवं विभाग प्रमुखों द्वारा पुरस्कार से सम्मानित विजेताओ को बधाई देते हुए उनके कार्य के प्रति कर्मठ योगदान की प्रशंसा की गई एवं कार्यक्रम का संचालन उपप्रबंधक (कार्मिक-सीओ एवं सीसीडी) कु. अंजली पटेल ने किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!