सेल-बीएसपी ने मनाया सद्भावना दिवस

by sadmin
Spread the love

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन सभागार में दिनांक 20 अगस्त, 2021 को सद्भावना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डाॅ एस के इस्सर, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) राकेष, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रषासन) एस के दुबे, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) डाॅ ए के पंडा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) श्रीमति निषा सोनी तथा मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) पी के झा सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को सद्भावना दिवस का शपथ ग्रहण करवाया। विदित हो कि सम्पूर्ण देष में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देष्य सभी वर्ग, भाषा एवं क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता तथा मित्र भाव को बढ़ावा देना है। इसी तारतम्य में संयंत्र द्वारा सद्भावना दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर कोविड प्रोटोकाॅल का अनुपालन किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!