युवा आयोग सदस्य अजय सिंह व कृषक कल्याण परिषद सदस्य बसन्त ताटी के प्रथम नगर आगमन पर जोशीला स्वागत

by sadmin

दक्षिणापथ, बीजापुर। जिले के दो वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत,आज पूर्व प्रदेश सचिव व युवा आयोग सदस्य छ. ग.शासन अजय सिंह ,जिला पंचायत सदस्य व कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बनने पर बसन्त ताटी के प्रथम नगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया,जिला मुख्यालय स्थित विधायक निवास में अजय सिंह व बसन्त ताटी ने बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व बीजापुर विधायक विक्रम शाह मण्डावी व समस्त कांग्रेस पार्टी को तहेदिल से धन्यवाद दिया व कहा कि ये आप सब कांग्रेस के समर्पित नेताओ व कार्यकर्ताओं का प्यार है कि हम इस मुकाम पर पहुंचे है ।
इस स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर,बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्या नीना रावतिया उद्दे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता के साथ समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी युवा कांग्रेसी,महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Related Articles