चोरी के आरोप से क्षुब्ध होकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने पीया जहर…

by sadmin
Spread the love

ग्राम जुगदेही का मामला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
दक्षिणापथ, धमतरी।
चोरी के आरोप से क्षुब्ध होकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिवार के सभी लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।
घटना भाखरा थाना के जुगदेही गांव की है। निवासी दिलीप यादव को चोरी के एक मामले में बारबार पूछताछ की जा रही थी। क्षुब्ध होकर अपनी पत्नी कलिंदरी और चार बच्चों के साथ सभी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यहां पर सभी का इलाज जारी है। इस मामले में दिलीप यादव के पुत्र सुनील यादव ने बताया कि गांव के ही पड़ोसी नेमचंद के घर 3 – 4 दिन पहले चांदी के जेवर और पांच सौ रूपए की चोरी हुई है।जिसका आरोप उनके पिता पर लगाया था। रविवार को पुलिस उनके पिता को पूछताछ के लिए गई थी। सोमवार को सरपंच और कुछ लोग घर आकर आरोप लगाते हुए सामान वापस मांगने लगे थे ।इसी आरोप से तंग आकर परिवार के सभी लोगों ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। इस मामले में भखारा थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि पड़ोसी नेमसिंह साहू ने थाने में चोरी की शिकायत की है पुलिस आज पूछताछ के लिए जाने वाली थी।

Related Articles

error: Content is protected !!