गौठान से अपनी पहचान बनाने और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ग्राम बैहार में पंचों ने सरपंच पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, आरंग। आदर्श गौठान के रूप में प्रदेश सहित पूरे देश मे अपनी अलग पहचान बनाने और दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ग्राम पंचायत बैहार में सरपंच गीता साहू पर उपसरपंच सहित पंचायत के 14 पंचों ने आरंग अनुविभागीय अधिकारी विनायक शर्मा के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदन की जांच पश्चात अगले 15 दिनों के भीतर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। ग्राम पंचायत बैहार के 19 पंचों में से 14 पंचों ने सरपंच गीता साहू पर पंचायत कार्यो में भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। पंचों का आरोप है कि पंचायत कार्यो में सरपंच पुत्र हेमंत साहू द्वारा व्यक्तिगत निर्णय लिया जाता है। पंचायत बैठक भी सरपंच पुत्र द्वारा ही सभी प्रकार के निर्णय लिए जाते है।

उपसरपंच नन्दकुमार यादव ने बताया कि बैहार गौठान को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है लेकिन आज तक पुरस्कार मिलने की जानकारी किसी भी पंच को नही दिया गया है। उनका कहना है कि जनपद पंचायत सीईओ किरण कौशिक भी राष्ट्रीय पुरस्कार की सही जानकारी नही दे रहे है।पंचायत में सचिव कल्याण डहरिया और सरपंच पुत्र हेमंत साहू द्वारा मनमानी किया जा रहा है। वही पंच रूपा साहू ने बताया कि दो महीने पहले विद्युत विभाग ने बिजली बिल की राशि जमा नही करने पर गौठान के बिजली कनेक्शन को काट दिया है। जिसके कारण दो महीने से रात में पूरे गौठान में अंधेरा रहता है। आपको बता दे बैहार के गौठान से ही पिछले साल 20 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली के मौके पर गोधन न्याय योजना की शुरुआत की थी। बैहार के गौठान का अवलोकन करने दूसरे प्रदेश के प्रतिनिधि भी आते रहते है। वही अविश्वास प्रस्ताव पर अनुविभागीय अधिकारी आरंग विनायक शर्मा ने बताया कि उपसरपंच और पंचों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन मिला है जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जनपद पंचायत आरंग के सीईओ को भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि पंचों के हस्ताक्षर परीक्षण के बाद अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही की तारीख तय की जाएगी।

Related Articles

error: Content is protected !!