पर्यावरण धाम अमेरी में रथयात्रा पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, पाटन । पाटन ब्लाक अंतर्गत ग्राम अमेरी में आज रथ यात्रा के उपलक्ष में पर्यावरण धाम अमेरी में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर टीआई पुलगांव द्वारा प्रदत 180 वृक्षों का रोपण मुख्य अतिथि भुनेश्वर चंद्राकर , संस्थापक बाबा पंचराम , नरसिंह वर्मा, नीलकमल साहू, विष्णु साहू , चंद्रपाल गेंड्रे , द्वारिका ठाकुर , अर्जुन सिंह सिंगौर, मकसूदन , माखन ठाकुर लोहार पथरा, प्रीतम सिंह ठाकुर, हेमंत ठाकुर, कुमारी प्रीति पारकर ,श्रीमती दुर्गा साहू, मनीषा ठाकुर, संजीव ठाकुर , रत्नाकर मिश्रा एवं अनेक पर्यावरण प्रेमी कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न किया गया । प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा प्रतीकात्मक रूप से संपन्न की गई। इस अवसर पर मूंगचना का प्रसाद एवं खिचड़ी का महाप्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया । बाबा पंचराम ठाकुर एवं कार्यकर्ताओं ने ” टी आई पुलगांव ” का कोटिश: आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संवर्धन हेतु पुलिस एवं पब्लिक का यह प्रयास सराहनीय है।

Related Articles

error: Content is protected !!