भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू का दुर्ग मंडल में हुआ स्वागत..

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, दुर्ग । भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितेश साहू का मंडल प्रवास कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत दुर्ग शहर के चंडी शीतला मंडल में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष नितेश साहू का युवा पदाधिकारीयों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शहर के प्रसिद्ध माँ चंडिका मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर युवाओं के द्वारा ढोल नगाड़े व पटाख़े फोड़ते हुए रैली निकालकर नितेश साहू का स्वागत किया। तत्पश्चात नयापारा के यादव भवन में परिचयात्मक बैठक किया गया, प्रवास के दौरान नितेश साहू के साथ जिला भाजयुमो से गौरव शर्मा, पीयूष मालवीय, चंद्रकांत साहू, राहुल पाटिल, बंटी देशमुख, राहुल भट्ट, अनिकेत यादव उपस्थित थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से झूठे वादे कर सत्ता पाने वाले भूपेश सरकार का आधा कार्यकाल खत्म हो चुका और एक भी वादे अब तक पूरे नही हुए।

यह सरकार केवल और केवल जनता को ठगने का काम किया है। गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा करने वाली भूपेश सरकार आज घर घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है। इस दोगली सरकार का समय अब ज्यादा नही बचा है। मैं युवा साथियों से आग्रह करता हूँ इस सरकार को जवाब देने कमर कसकर तैयार रहे ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। स्वागत करने वालों में भाजपा के चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर, महामंत्री द्वय विजय ताम्रकार व बंटी चौहान, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, पार्षद व भाजयुमों मंडल महामंत्री मनीष साहू, भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपेंद्र देशमुख, मंडल उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, मंडल मंत्री टोमेश साहू, अरुण अग्रवाल, यशवंत चक्रधारी, राजा यादव, शुभम साहू, गोपू पटेल, सुरेंद्र साहू, दीपक गुप्ता, खोमन साहू, विकास साहू, कामेश ठाकुर, शुभम यादव, आकाश राजपूत, हरीश निषाद व बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।

Related Articles

error: Content is protected !!