आंगनबाड़ी केंद्रों के संधारण कार्य का हुआ शुभारंभ….

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, दुर्ग । जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम अंजोरा ,नगपुरा ,भेंड़सर में जिला खनिज न्यास की राशि से शालिनि रिवेंद्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग द्वारा अनुशंसित व प्रभारी मंत्री द्वारा स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र के संधारण कार्य का नंदकुमार सेन जनपद प्रतिनिधि व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की मौजूदगी में श्री फल तोड़ व पूजापाठ कर शुभारंभ किया गया। बता दे कि जिला खनिज न्यास की स्थापना वर्ष 2016 से प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही अभावग्रस्त गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से किया गया। किन्तु पिछले भाजपा कार्यकाल में प्राथमिकता वाले शिक्षा ,स्वास्थ्य ,पेयजल,आंगन बाड़ी के कार्यो दरकिनार कर अन्य कामो को महत्व दिया गया और प्रत्यक्ष प्रभावित हुए ग्राम इस मद वंचित होते रहे ।

वर्तमान कांग्रेस की भूपेश बघेल , ताम्रध्वज साहू ,गुरु रुद्र कुमार की सरकार की गांव – गरीब- किसान , नौनिहालों के विकास संकल्पना के ओर ध्यान देते हुए जिला खनिज न्यास की राशि का बेहतर उपयोग के लिए नीति में आमूलचूल बदलाव कर स्वीकृति दी जा रही है । जिसके तहत शालिनि रिवेंद्र यादव द्वारा अहिवारा विधानसभा के अंजोरा ,भेंड़सर और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगपुरा अधीन आंगनबाड़ी केंद्र संधारण कार्यो की अनुशंसा पर राशि 4:50 लाख की स्वीकृति दी गई जिसका विधिवत पूजापाठ कर कार्य का शुरुआत किया गया साथ ही किये जाने वाले कार्यो का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका के मांग पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने सरपंच को निर्देशित किया गया और प्रत्येक पंचायत में एक स्मार्ट आंगनबाड़ी बनाने के लक्ष्य पर काम करने की भी बात कही गई।
इस अवसर पर गजेंद्र सिरसाज सरपंच अंजोरा ,भूपेन्द्र रिगरी सरपंच नगपुरा ,सागर देशमुख सरपंच भेंड़सर ,नोहर साहू जनपद सदस्य ,रोहित देवांगन अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति ,ताम्रध्वज सिन्हा ,चितेश गौतम ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तारा देशमुख पुष्पलता देवांगन ,सुनीता देवांगन ,प्यारी गोस्वामी ,कल्याणी गौतम ,सुनीता साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!