ढाई साल के कार्यकाल के बयान पर कांग्रेस महामंत्री ने किया सवाल : रमन, सरोज, साय के बीच क्या कांग्रेस नेताओं का प्रवक्ता बनने की होड़ मची है?

by sadmin
  • भूपेश सरकार की शानदार उपलब्धियों से भाजपा नेताओं की बोलती बंद
  • 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता से वादाखिलाफी करने पर दुर्गति के बाद ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे
    दक्षिणापथ, दुर्ग ।
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की शानदार उपलब्धियों ने भाजपा नेताओं की बोलती बंद कर दी है। ढाई साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी कांग्रेस सरकार पर बोलने के लिए भाजपा नेता डॉ रमन सिंह, सरोज पांडेय, विष्णुदेव साय सहित अन्य नेताओं के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। भाजपा की इतनी दुर्गति हो चुकी है कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं को कांग्रेस नेताओं का प्रवक्ता और हितैषी बनने का ढोंग करना पड़ रहा है।
    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा ढाई साल के कार्यकाल वाले बयान से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं के पास छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में पार्टी की हार का भय साफ दिख रहा है। इसी भय के कारण भाजपा नेता ऊलजलूल मुद्दाविहीन बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के इस प्रपंच को कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र किसान का बेटा छत्तीसगढ़ सरकार का नेतृत्व कर रहा है, जिसे भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं। भूपेश सरकार ने मात्र 30 माह के कार्यकाल में घोषणा पत्र में किए गए 36 वादों में से 26 वादे पूरे कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले सभी वर्गों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ के विकास को गढ़ा है।
    भूपेश बघेल की सरकार ने किसान, व्यापारी, मजदूर, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, वनांचल में रहने वाले निवासियों सहित सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले सभी वर्गों के आर्थिक विकास और जीवन स्तर में सुधार आया। खास कर ग्रामीण अंचल में आर्थिक समृद्धि ने नया रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे भाजपा नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
    डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने किसानों, आदिवासियों मजदूरों युवाओं सहित सभी वर्गों के साथ सिर्फ वादाखिलाफी और छलावा किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने भी अपने सात साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया है। अर्थ व्यवस्था को चौपट करने का काम किया है। भाजपा नेताओं के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ भी नहीं है। इसीलिए दूसरी पार्टी में दखलंदाजी करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा का प्रपंच समझ रही है।

ढाई साल के कार्यकाल के बयान पर कांग्रेस महामंत्री ने किया सवाल : रमन, सरोज, साय के बीच क्या कांग्रेस नेताओं का प्रवक्ता बनने की होड़ मची है?

  • भूपेश सरकार की शानदार उपलब्धियों से भाजपा नेताओं की बोलती बंद
  • 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता से वादाखिलाफी करने पर दुर्गति के बाद ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे
    दक्षिणापथ, दुर्ग । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की शानदार उपलब्धियों ने भाजपा नेताओं की बोलती बंद कर दी है। ढाई साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी कांग्रेस सरकार पर बोलने के लिए भाजपा नेता डॉ रमन सिंह, सरोज पांडेय, विष्णुदेव साय सहित अन्य नेताओं के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। भाजपा की इतनी दुर्गति हो चुकी है कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं को कांग्रेस नेताओं का प्रवक्ता और हितैषी बनने का ढोंग करना पड़ रहा है।
    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा ढाई साल के कार्यकाल वाले बयान से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं के पास छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में पार्टी की हार का भय साफ दिख रहा है। इसी भय के कारण भाजपा नेता ऊलजलूल मुद्दाविहीन बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के इस प्रपंच को कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र किसान का बेटा छत्तीसगढ़ सरकार का नेतृत्व कर रहा है, जिसे भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं। भूपेश सरकार ने मात्र 30 माह के कार्यकाल में घोषणा पत्र में किए गए 36 वादों में से 26 वादे पूरे कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले सभी वर्गों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ के विकास को गढ़ा है।
    भूपेश बघेल की सरकार ने किसान, व्यापारी, मजदूर, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, वनांचल में रहने वाले निवासियों सहित सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले सभी वर्गों के आर्थिक विकास और जीवन स्तर में सुधार आया। खास कर ग्रामीण अंचल में आर्थिक समृद्धि ने नया रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे भाजपा नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
    डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने किसानों, आदिवासियों मजदूरों युवाओं सहित सभी वर्गों के साथ सिर्फ वादाखिलाफी और छलावा किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने भी अपने सात साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया है। अर्थ व्यवस्था को चौपट करने का काम किया है। भाजपा नेताओं के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ भी नहीं है। इसीलिए दूसरी पार्टी में दखलंदाजी करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा का प्रपंच समझ रही है।

Related Articles