कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध: भाजपा ने शक्ति केंद्रों के बूथ स्तर पर किया प्रदर्शन…

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ,धमधा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं जिला अध्यक्ष डॉ.शिवकुमार तमेर व मंडल प्रभारी मनोज मिश्रा व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ जय सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में धमधा मंडल अध्यक्ष नवीन जैन के नेतृत्व में “प्रदेश कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के बाद भी जनता से किए गए वादों को पूरा कर पाने में पूरी तरह से असमर्थ रही है। इसी वादाखिलाफी का भारतीय जनता पार्टी ने मंडल के शक्ति केंद्रों में जाकर बूथ स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें गांव की जनता ने इसका पूरा समर्थन किया। वर्तमान सरकार की शराबबंदी की बात हो किसानों का विषय हो या 2500 रुपये में धान खरीदने की बात हो, युवाओं के रोजगार,पेंशन आदि सभी विषयों में सरकार की नाकामी का गांव के किसानों महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों व्यापारियों सहित सभी ग्राम वासियों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने एकजुट होकर सरकार द्वारा किए गए जन-वादा का जवाब मांगा और कहा यदि सरकार अपनी वादा को पूरा नहीं कर सकती है तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. जयश्री राजपूत, जिला मंत्री जितेंद्र साहू, किसान मोर्चा के मंत्री दिलीप गुप्ता, धमधा मंडल के उपाध्यक्ष दीपक चौहान, अशोक यादव, डॉ. हर्ष साहू मंडल के मंत्री राम नरेश चौहान, लोकेश्वर साहू, मुंगेश्वर वर्मा, राकेश साहू, उज्जवल ताम्रकार राजकुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

error: Content is protected !!