छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा सरकार ने किए बड़े-बड़े कांड और घोटाले, भूपेश राज में हर वर्ग को मिली राहत : मुद्दा विहीन हो चुके भाजपा नेता कर रहे अनर्गल बयानबाजी – अलताफ

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ,दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार से ढाई साल पूरे होने पर हिसाब मांगना हास्यास्पद है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयां हासिल कर रहा है, जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो गई है। भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
अलताफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास के लिए ढाई साल में कई बड़े फैसले किए गए। लोगों की छोटी-छोटी बुनियादी समस्याओं का निपटारा किया गया।
किसानों, युवाओं, मजदूरों समेत सर्वहारा वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। इन कार्यों को छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है। जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का गठन हुआ है तब से छत्तीसगढ़ की जनता के साथ किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है।
किसानों की कर्ज माफी, 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी, हाफ बिजली बिल, शिक्षा कर्मियों के नियमितीकरण, राजीव गांधी किसान योजना, तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा 25 सौ से बढ़ा कर 4 हजार प्रति मानक बोरा, गोबर खरीदी, गौठान योजना, युवाओं को रोजगार, मजदूरों को काम, महिलाओं की सुरक्षा जैसे बहुत से जनकल्याणकारी कार्यों को सुचारू रूप से लागू करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के विश्वास पर खरा उतरी है।
अलताफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के 15 साल के कुशासन को भी देखा है। 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े घोटाले और कांड हुए। गर्भाशय कांड, गौशाला कांड, पौधारोपण घोटाला, राशन कार्ड घोटाला,आंख फोड़वा कांड, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, झीरम घाटी कांड, खाद बीज घोटाला, शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला, नान घोटाला जैसे बड़े-बड़े घोटाले को जनता भूल नहीं पाई है। जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 15 साल सत्ता में बैठाया था, भाजपा ने उसी विश्वास का गला घोंट दिया। जनता के साथ विश्वासघात किया गया जिसके कारण अब जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया।
अलताफ ने कहा कि 2014 में भाजपा ने प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। 7 वर्ष की सत्ता में 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना था लेकिन हालत ये है कि रोजगार नहीं मिला, बल्कि करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। हरेक नागरिक के खाते में 15 लाख भी नहीं आए और विदेशी बैंक में जमा काला धन भी नहीं आया। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा नेताओं को जनता से जुड़े इन सवालों का जवाब देना चाहिए। भाजपा के क्रियाकलापों से परेशान होकर जनता ने छत्तीसगढ़ से भाजपा को बेदखल किया था। अब पूरे देश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Related Articles

error: Content is protected !!