पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पेट्रोल पंप में विरोध प्रदर्शन

by sadmin

दक्षिणापथ, दुर्ग । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री झीरम घाटी में शहीद विद्याचरण शुक्ला के तैलीय चित्र पर माल्याअर्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई। तत्पश्चात कांग्रेसियों दुर्ग के विधायक अरुण वोरा , जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल , नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू , सभापति राजेश यादव, साडा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर एवं दुर्ग शहर के पांचों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणों के नेतृत्व में कांग्रेस जन देश में मोदी सरकार जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि की है।

उसके विरोध में हाथ में स्लोगन लीखि हुई तख्ती लेकर पटेल चौक स्थित हमारा पेट्रोल पंप में प्रतीकात्मक रूप से पेट्रोल डीजल की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आम लोगों को बताया गया कि किस तरह से मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमत में भारी वृद्धि की है। वहीं बैठ कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की एवं दुर्ग जिला सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ गीत गाकर प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण अलताफ अहमद, अजय मिश्रा ,राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, वरिष्ठ पार्षद अब्दुल गनी दीपक साहू, राजकुमार नारायणी ,काशीराम रात्रे अजय गुप्ता,देव सिन्हा, सतीश देवांगन, मनदीप सिंह भाटिया,विशाल देशमुख,हेमंत तिवारी ,नासिर खोखर देवेश मिश्रा,पाशी अली, अनीस अली, पार्वती शेडे ,मीना मानिकपुरी, बिंदु राजपूत ,संजू धनकर, गणेश सोनी,अलख नवरंग, विकास यादव, शेखर साहू, अनूप वर्मा, अशोक मेहरा,चन्ने भाटिया,रामेश्वर साहू, भूपेंद्र वर्मा, मीना पाल, भगवती ठाकुर ,मासूम अली, कमलेश नागरची, एनी पीटर, अब्दुल वहीद चौहान,पोषण साहू,दिलीप सिंह ठाकुर, साबिर चौहान, रामेश्वर साहू, शैलेश चाहन्दे,कल्याण सिंह ठाकुर,बृजमोहन तिवारी,मनहरण साह,इंद्रपाल भाटिया,भगवती ठाकुर,सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles