मुख्यमंत्री ने 285 करोड़ के कार्यों का किया वर्चुअल भूमिपूजन, 100 करोड़ के अंडा पुलगांव मार्ग हेतु वोरा ने जताया आभार

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ,दुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के 285 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर एवं गुरु रुद्र कुमार मौजूद थे वहीं बीआईटी कालेज स्थित ऑडिटोरियम में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।

विधायक वोरा ने अंडा से मिनीमाता चौक तक 4 लेन सड़क के लिए 100.34 करोड़ की राशि से कार्य प्रारंभ करवाने मुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बालोद को दुर्ग से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में अंडा से पुलगांव तक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र था अब फोर लेन मार्ग का निर्माण हो जाने से जनहानि में निश्चित रूप से रोक लगेगी। उन्होंने श्री बघेल के नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के तीन घंटों के भीतर किसान कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सबको पीडीएस चावल जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेने के अलावा कोरोना प्रबंधन में राज्य के बेहतर प्रदर्शन के पीछे मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता है।

कोरोना काल मे भी छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार थमी नहीं है । उन्होंने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में लगातार राशि देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

error: Content is protected !!