अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’

by sadmin
Spread the love

प्रतिभागी 5 जून से 15 जून 2021 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन
-सभी पंजीयनकर्ताओ को मिलिंगे डिजिटल प्रणाम पत्र
-हर जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को मिलेगी टीशर्ट

दक्षिणापथ,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए 5 जून से 15 जून 2021 तकhttp://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कराया जा सकता है।
सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेगyogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो वीडियो[email protected] पर मेल भी कर सकते हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!