प्रधानमंत्री के फालो लिस्ट में छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख नेताओं में शामिल हैं अखिलेश सोनी…

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, रायपुर l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी को ट्विटर पर फॉलो करना चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बताना लाजमी होगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां सर्वाधिक 68.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं वही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मात्र चार प्रमुख नेताओं को प्रमुख रूप से फॉलो करते हैं जिनमें से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे प्रदेश भाजपा के अकाउंट व प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। ट्विटर पर फॉलो करने वाले प्रदेश के 4 प्रमुख नेताओं में से एक नाम प्रदेश पिछड़ा वर्ग भाजपा अध्यक्ष अखिलेश सोनी का होना को उनकी सक्रियता व लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटे रहने की काबलियत को माना जा रहा है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर भाजपा में आए अखिलेश सोनी भारतीय जनता युवा मोर्चा के मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष , भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं l

Related Articles

error: Content is protected !!