पुलिस ने युवक से 15 लाख रुपये नकद जप्त किया…

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, कवर्धा । कवर्धा जिले में पुलिस ने एक युवक के पास से 15 लाख कैश जब्त किया है। बोडला पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से पैसों को बरामद किया है. कार में 500 और 2 हजार के नोटों का बंडल मिला है. युवक पैसों से संबंध में कोई भी पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं कर सका है। पुलिस ने पैसा जब्त कर युवक को कोर्ट में पेश किया है. मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से युवक इमरान खान 15 लाख कैश लेकर बुलेरों वाहन से कहीं जा रहा था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक के पास से 15 लाख रुपए बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ युवक में संतुष्ट जवाब नहीं दे सका. दस्तावेज भी नहीं दिखा सका. जिस आधार पर संदिग्ध मानकर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 102 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

error: Content is protected !!