रायपुर नगर निगम में मई में पंजीकृत सभी मृत्यु उसी महीने की नहीं

by sadmin
Spread the love

-पूर्व के महीनों में कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहने के कारण बड़ी संख्या में विलंबित पंजीयन हुआ
-पंजीकृत सभी मृत्यु कोविड से नही
दक्षिणापथ, रायपुर।
नगर पालिक निगम रायपुर में मई 2021 में कुल पंजीकृत 4186 मृत्यु के आंकड़ों में से केवल 1572 मई माह में हुई मृत्यु के आंकड़े हैं। इनमें से भी सभी मृत्यु कोविड के कारण नहीं हुई है। पूर्व में महीनों में कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहने के कारण मई माह में बड़ी संख्या में विलंबित पंजीयन हुए है। नगर पालिक निगम रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व माह में लॉकडाउन के कारण कार्यालय में आमजनता के कार्य बंद था। लॉकडाउन में आंशिक ढील के बाद निगम द्वारा तेजी से मृत्यु का पंजीयन किया गया। मई माह में पंजीकृत कुल आंकड़ों में से 2614 पंजीयन वास्तव में विलंबित पंजीयन हैं। इनमें उन लोगों के आंकड़े भी शामिल हैं, जिनकी मृत्यु पूर्व के महीनों में हो चुकी है। निगम ने यह स्पष्ट किया है कि किसी माह में मृत्यु के पंजीयन और सर्टिफिकेट जारी होने का अर्थ उस माह में हुई मृत्यु से नहीं है।

Related Articles

error: Content is protected !!