रायपुर : मुख्यमंत्री ने लिया फुगड़ी, भौंरा, बाटी, बिल्लस, पिट्ठुल जैसे पारम्परिक खेलों का आनन्द
-विभिन्न परम्परिक खेलों में विजयी स्कूली छात्रों को किया सम्मानित
-उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी जा रही छात्रा भी हुई सम्मानित
-मुख्यमंत्री ने युवाओं को ’गढ़बो नवा दंतेवाड़ा’ के साथ ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का दिलाया संकल्प
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करते हुए इसका अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में उपस्थित युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों को पूना दंतेवाड़ा माड़ाकाम की तर्ज पर ‘गढ़बो नवा दंतेवाड़ा‘ और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना को साकार करने एवं उन्नत तथा समृद्ध राज्य बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि माँ दंतेश्वरी के नाम पर यह तालाब है और क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि तालाब के सौंदर्यीकरण के बाद यहां का मनोरम दृश्य मन को लुभा रहा है। यहाँ भौंरा, पिट्ठुल, फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेलों के लिए स्थान चयनित हैं, वाद्य यंत्रों के वादन के लिए भी स्थान सुरक्षित किये गए हैं। यहाँ की व्यवस्था में सभी उम्र के लोगों का ध्यान रखा गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर फुगड़ी, भौंरा, बाटी, बिल्लस और पिट्ठुल जैसे पारम्परिक खेलों का आनन्द लिया। उन्होंने स्वयं भौंरा और पिट्ठुल पर भी हाथ आजमाया। इसके साथ ही कैनवास पर चित्रकार द्वारा उकेरे गए मोहक चित्र को पूर्ण कर दर्शकों को चकित कर दिया। वहीं सांसद दीपक बैज और कोंडागाँव विधायक मोहन मरकाम ने बांटी का खेल खेलकर आनंद लिया।
मुख्यमंत्री बघेल ने दंतेवाड़ा जिले से मेडिकल कॉलेज में चयनित तीन छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए आवश्यक फीस का चेक प्रदान किया। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार इनकी पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने इसके अलावा जिले से उच्च शिक्षा के लिए म्यूनिख (जर्मनी) के लिए चयनित छात्रा अश्मेषा शर्मा और जेईई एडवांस से एमएनआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज जयपुर के लिए चयनित अमन कुमार उरकुरे को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व और जिला प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंड़ावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

18 comments
Web lừa đảo , nội dung xấu độc , khuyến cáo không nên truy cập
I agree fully with your comment. There’s a detailed article on https://giaidaptre.com/ that covers the same ground, and it provides additional context that supports your argument.
I wanted to thank you for this very good read!! I absolutely loved every little bit of it. I’ve got you book marked to check out new stuff you post…
Absolutely agree with you! I’ve also seen similar points discussed on x8, and it’s clear that the topic is receiving increasing attention and thoughtful analysis.
I agree with this viewpoint completely. I’ve also read a similar analysis on x8, and I think it adds valuable insights to this ongoing conversation.
More practical than I expected! Amazing.
Great article. I thought the content highly beneficial. Adored the method you detailed everything.
It’s really a great and useful piece of info. I am satisfied that you shared this useful info with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.
Adored this article. It’s highly detailed and full of helpful insights. Excellent effort!
Genuinely liked reading this post. It’s very well-written and full of valuable information. Thank you for offering this.
I have been reading out some of your posts and i must say pretty good stuff. I will definitely bookmark your website.
Hello there, You’ve performed an excellent job. I’ll certainly digg it and individually recommend to my friends. I’m sure they will be benefited from this web site.
This article is great. I gained tons from going through it. The details is very enlightening and structured.
Everything arrived perfectly. Worth it.
Appreciated the information in this article. It’s highly well-researched and full of beneficial insights. Fantastic job!
I’m still learning from you, as I’m making my way to the top as well. I definitely love reading everything that is written on your site.Keep the stories coming. I loved it!
Wonderful for daily use.
Bought it and I’m satisfied. Worth it.