पंजाबी वूमेन राइजिंग स्टार समिति में लवली चुनी गई अध्यक्ष

by sadmin
Spread the love

भिलाई। सामाजिक संस्था पंजाबी वूमेन राइजिंग स्टार समिति का चुनाव सदस्यों के बीच हुआ। इस चुनाव में लवली रंधावा अध्यक्ष चुन ली गईं वहीं सेक्रेटरी के पद पर दीपिका भोंसले को चुना गया। कोषाध्यक्ष की जवाबदारी तन्नू बब्बर को दी गई। वहीं सहकारी सदस्य के तौर पर मिनी सोहल और स्नेहा शर्मा चुने गए । चुनाव के उपरांत चेयरपर्सन रेबेका बेदी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पंजाबी संस्कृति के संरक्षण के साथ सामाजिक कल्याण की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने बताया कि समिति ने कोरोना काल में समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके के कल्याण के लिए लॉक डाउन के दौरान हरसंभव सहायता की। आगे भी संस्था जन कल्याण से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी देते रहेगी। अध्यक्ष लवली रंधावा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर समाज हित में हर संभव योगदान देने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!