रायपुर जिले में अब तक 92 हजार किसानों ने बेचा अपना धान, 76 प्रतिशत पंजीकृत किसानों द्वारा धान का विक्रय

by sadmin
Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार रायपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020 -21 में धान खरीदी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले में धान विक्रय के लिए कुल एक लाख 21 हजार 670 किसानों के एक लाख 38 हजार 390 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन किया गया था। पंजीकृत किसानों में से 92 हजार 582 किसानों द्वारा उनके एक लाख 1 हजार 598 हेक्टेयर रकबा का धान का विक्रय किया जा चुका है। इस तरह जिले में 76.09 प्रतिशत किसानों द्वारा उनके 73.41 प्रतिशत रकबे का धान विक्रय किया जा चुका है।

जिला खाद्य नियंत्रक ने बताया कि राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले में धान खरीदी हेतु अनुमानित लक्ष्य 5 लाख 28 हजार 800 मिट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक जिले में कुल 3 लाख 30 हजार 575 मिट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। इनमें से 1 लाख 07 हजार 887 मिट्रिक टन धान का उठाव राइस मिलों के द्वारा किया जा चुका है। जिलें में 1216 मिट्रिक टन धान संग्रहण केंद्र में परिवहन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में धान खरीदी के उपयोग हेतु 21 लाख 96 हजार 461 नग पी डी एस बारदाना उचित मूल्य की दुकानों से संकलित किया गया है। वर्तमान में जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी हेतु 16 लाख 68 हजार 108 नग बारदाना शेष है। इसके अतिरिक्त धान खरीदी केंद्रों में आवश्यकतानुसार बारदाने की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में धान खरीदी का कार्य बाधित नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!